दो बहन आपस में शादी करने पर अडी-बुलाई पुलिस और बोली रहेगी दोनों साथ

लड़की दूसरे गांव में रहने वाली अपनी मौसेरी बहन के घर पहुंची और अपनी मौसी से उसकी लड़की से शादी करने की बात कही।

Update: 2023-10-05 09:44 GMT

फर्रुखाबाद। लड़की से शादी करने पर अडी लड़की ने घरवालों के बाद अब पुलिस की टेंशन में इजाफा कर दिया है। डायल 11दो बहन आपस में शादी करने पर अडी-बुलाई पुलिस और बोली रहेगी दोनों साथ दो बहन आपस में शादी करने पर अडी-बुलाई पुलिस और बोली रहेगी दोनों साथ पर फोन करते हुए पुलिस को मौके पर बुलाने वाली दोनों लड़कियों ने कहा है कि वह आपस में शादी करना चाहती है और जुदा हुए बगैर दोनों एक साथ रहेगी।

दरअसल फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद के गांव में रहने वाली लड़की दूसरे गांव में रहने वाली अपनी मौसेरी बहन के घर पहुंची और अपनी मौसी से उसकी लड़की से शादी करने की बात कही। लड़की के मुंह से यह बात सुनते ही मौसी और उसके परिजनों के होश उड़ गए। परिजनो द्वारा दोनों लड़कियों को खूब समझाया गया और बताया कि लड़की की लड़की के साथ शादी होना संभव नहीं है।

हंगामा कर रही लड़कियों ने डायल 112 पर फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस के सामने दोनों लड़कियों ने कहा कि वह आपस में शादी करना चाहती हैं और दोनों एक साथ ही रहेंगी। फिलहाल चक्करघिन्नी बनी पुलिस दोनों को समझा बुझाकर वापस लौट गई है लेकिन दोनों लड़कियां अपने इरादे से टस से मस नही होने की बात कह रही है। दोनों लड़कियों की जिद के चलते परिवार वालों के साथ अब पुलिस भी टेंशन में आ गई है।

उल्लेखनीय है कि आजकल समलैंगिक शादी का फैशन तेजी के साथ चल निकला है जिसके चलते अदालत भी इस तरह के मामलों पर ध्यान देने लगी है। विदेशों में तो ऐसा होना आम बात हो चली है लेकिन भारत में इस तरह के चलन को लोग अभी आश्चर्य भरी निगाहों से देख रहे हैं।

Tags:    

Similar News