महाकुंभ पहुंची राष्ट्रपति ने संगम में लगाई डुबकी- भगवान सूर्य को....

स्नान के बाद महामहिम राष्ट्रपति ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।;

Update: 2025-02-10 05:51 GMT

प्रयागराज। संगम नगरी में आयोजित किये जा रहे महाकुंभ- 2025 के 29वें दिन प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम स्नान के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। शाम तकरीबन प्रयागराज में रहने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की ऐसी दूसरी राष्ट्रपति है जिन्होंने महाकुंभ में डुबकी लगाई है।

सोमवार को प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम स्नान किया और आस्था की डुबकियां लगाई। स्नान के बाद महामहिम राष्ट्रपति ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

संगम स्नान से पहले राष्ट्रपति ने गंगा मैया को पुष्प अर्पित किए। संगम स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती के पश्चात राष्ट्रपति अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी।

महाकुंभ 2025 में संगम स्नान के लिए राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सोमवार की सवेरे तकरीबन 9:30 बजे बमरौली स्थित एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।Full View

Tags:    

Similar News