समझौते में बनी बात-बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म-कार्य बहिष्कार..

पुलिस द्वारा 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 05 लाख रूपये कीमत की 36.5 ग्राम स्मैक बरामद की है।

Update: 2023-03-19 09:59 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों की 72 घंटे की हड़ताल समय समाप्ति से पहले ही खत्म हो गई है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने 1 दिन पहले ही जारी कार्य बहिष्कार के आंदोलन को वापस लेने का ऐलान कर हड़ताल के खत्म होने का रास्ता साफ किया है। ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से कहा है कि उत्तर प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित है उसे शीघ्र संचालित किया जाए और जो भी कर्मचारी कार्य स्थल पर नहीं हो वह अपने कार्य स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी शुरू करें।

रविवार को उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की वार्ता आखिरकार नतीजे पर पहुंची गई है। 72 घंटे की हड़ताल पर गए बिजली कर्मियों ने समय अवधि पूरी होने से पहले ही अपनी हड़ताल को खत्म करते हुए 1 दिन पहले आहूत किए कार्य बहिष्कार के फैसले को वापस ले लिया है।

 

कर्मचारियों की सरकार के साथ कई मुद्दों को लेकर सहमति बनी है जिसके चलते बिजली कर्मी नेताओं एवं कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमा खत्म करते हुए जेल भेजे गए नेताओं एवं बिजली कर्मियों को बाहर निकलवाया जाएगा। ऊर्जा मंत्री एके सिंह ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से हड़ताल समाप्ति के बाद कहा है कि उत्तर प्रदेश में जहां कहीं भी फिलहाल बिजली आपूर्ति बाधित है उसे शीघ्र दुरुस्त करते हुए सुचारू किया जाए और जो भी कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर नहीं है वह अपने काम पर पहुंचकर ड्यूटी शुरू करें।बिजली कर्मियों हड़ताल

Tags:    

Similar News