कंपनी के रजत जयंती जश्न में पिंजरे से मंच पर उतर रहे CEO की गई जान

कंपनी की उपलब्धि का जश्न मनाने का कार्यक्रम कब मातम में तब्दील हो गया लोगों को इसका पता भी नहीं चला।

Update: 2024-01-20 11:17 GMT

हैदराबाद। धूमधाम के साथ रामोजी फिल्म सिटी में मनाए जा रहे एक प्राइवेट कंपनी के रजत जयंती जश्न के मौके पर पिंजरे के माध्यम से मंच पर उतर रहे 52 वर्षीय सीईओ की जान चली गई है। कंपनी की उपलब्धि का जश्न मनाने का कार्यक्रम कब मातम में तब्दील हो गया लोगों को इसका पता भी नहीं चला।

दरअसल प्राइवेट कंपनी विस्टेक्स एशिया का रजत जयंती कार्यक्रम रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित किया गया था। सिल्वर जुबली कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए कंपनी के सीईओ 56 वर्षीय संजय शाह कंपनी के अध्यक्ष 52 वर्षीय राजू दातला के साथ लोहे के एक पिंजरे में खड़े होकर स्टेज पर उतर रहे थे।

लोहे के इस पिंजरे को धीरे-धीरे से क्रेन की सहायता से स्टेज पर उतर जाना था, पिंजरे में फुलझड़ियां भी लगाई गई थी। 25 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे इस पिंजरे को जब नीचे उतारा जा रहा था तो उसी समय अचानक से पिंजरे की केवल टूट गई और वह एक साइड में झुक गया।

जिससे पिंजरे के भीतर बैठे सीईओ एवं कंपनी के मालिक धड़ाम से स्टेज पर गिर गए। दोनों को गंभीर हालत के चलते तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन संजय शाह की चिकित्सकों द्वारा जान नहीं बचाई जा सकी। उधर कंपनी के मालिक राजू दातला की भी हालत गंभीर होना बताई जा रही है। स्टेज पर हादसा होते ही कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।

Tags:    

Similar News