सोनोवाल ने की मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और सभी चालू परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की
नई दिल्ली। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने रविवार को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और सभी चालू परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।
सर्वानन्द सोनोवाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे पूरा करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे और पूर्ववर्ती मंत्रियों के समय लिए गए सभी अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी निर्धारित लक्ष्य बिना विलम्ब के समय पर पूरे किए जा सके।
इस दौरान सर्वानन्द सोनोवाल को मंत्रालय में सचिव डॉ.संजीव रंजन ने विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान श्री रंजन के अलावा अपर सचिव संजय बंदोपाध्याय, विक्रम सिंह तथा लुकास एल कामसुआन ने सर्वानन्द सोनोवाल को पुष्प गुच्छ भेंट किये।
वार्ता