नाइट क्लब के बाहर हुयी गोलीबारी में सात लोग हुए घायल- मची अफरा तफरी

घायलों में से तीन को गैर-जानलेवा चोटें आईं, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

Update: 2024-05-06 04:11 GMT

नई दिल्ली। अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के बंदरगाह शहर लॉन्ग बीच स्थित एक नाइट क्लब के बाहर हुयी गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शनिवार देर रात घटित हुयी।

लॉन्ग बीच पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारियों ने स्थानीय समय के अनुसार शनिवार रात करीब 11:15 बजे गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। मौका पर पहुंचने पर अधिकारियों ने कई पीड़ितों को देखा और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करना शुरू कर दिया। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी सात पीड़ित वयस्क पुरुष हैं। घायलों में से तीन को गैर-जानलेवा चोटें आईं, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि कम से कम दो पुरुष संदिग्धों ने लोगों के एक समूह पर गोलियां चलाईं और गोलीबारी के तुरंत बाद संदिग्ध इलाके से भाग गए। पुलिस जासूस इस घटना की जांच कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News