यूपी के का बा जैसा गीत गाने वाले पॉप स्टार की रूस में मौत भाई व दोस्त..
राष्ट्रपति की घोर आलोचना करने वाले रूसी पॉप स्टार के भाई और दोस्त गायब होना बताए जा रहे हैं।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में का बा जैसा गीत गाने वाले रूसी पॉप स्टार के संदेश जनक स्थिति में मौत हो गई है। अपने गीतों में रूसी राष्ट्रपति की घोर आलोचना करने वाले रूसी पॉप स्टार के भाई और दोस्त गायब होना बताए जा रहे हैं।
अपने गीतों में रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की घोर आलोचना करने वाले रूसी पॉपस्टार डेमा नोवा की वोल्गा नदी में डूबने से संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय पॉप स्टार ने यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ एक गाना गाया था जो युद्ध विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक राष्ट्र गान बन गया था।
रूसी पॉप स्टार ने क्रीम सोडा नाम का एक ग्रुप भी बना रखा था। युवा पॉप स्टार ने अपने गीत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित अरबों डालर की हवेली को लेकर भी आलोचना की थी। पॉप स्टार ने अपने गीतों में रूस के आंतरिक स्थितियों का भी उल्लेख किया था। बताया जा रहा है इस घटना के बाद से पॉपस्टार का भाई और उसके दोस्त गायब हुए मिले हैं।