बर्फबारी के बीच 14 किमी पैदल चस्क भटोरी मतदान केंद्र पहुंचे लोग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत चस्क भटोरी पर हिमपात के दौरान लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।

Update: 2022-11-12 10:43 GMT

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत चस्क भटोरी पर हिमपात के दौरान लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।

यह केंद्र सबसे दुर्गम मतदान केन्द्र है, जहां इस क्षेत्र के लिए मुख्य सड़क से करीब 14 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। मतदाताओं को कई दिक्कतों का सामना कर मतदान केन्द्र तक पहुंचना पड़ता है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे मतदान के लिए शनिवार को 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी इस पोलिंग बूथ में मतदान करने के लिए पहुंचीं। यहां तक पहुंचने के लिए लोगों बर्फ के बीच पैदल चलकर मतदान केन्द्र के लिए पहुंचना पड़ रहा हैं। खराब परिस्थितियों के बावजूद भी यहां लोग मतदान के करने के लिए पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल 55 लाख 92 हजार मतदाता हैं। इनमें सर्विस वोटर और कुछ बुजुर्ग मतदाता वोट डाल चुके हैं, आज 54.85 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 412 प्रत्याशी चुनावी 

वार्ता

Tags:    

Similar News