5 करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण-आतंक का पर्याय साथी समेत ढेर

5 करोड रुपए की फिरौती के लिए चिकित्सक का अपरहण करने वाला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान साथी समय ढेर हो गया।

Update: 2021-07-22 05:18 GMT

आगरा। 5 करोड रुपए की फिरौती के लिए चिकित्सक का अपरहण करने वाला आतंक का पर्याय ₹100000 का इनामी बदमाश बदन सिंह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान साथी समय ढेर हो गया।


आगरा के जगनेर क्षेत्र में बुधवार की देर रात पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोलियों से दो बदमाश जख्मी हो गए। दोनों को तत्काल ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की गोलियों से ढेर हुए बदमाशों की पहचान ₹100000 के इनामी बदमाश बदन सिंह के रूप में हुई। जबकि दूसरे बदमाश उसका गुर्गा शार्प शूटर अक्षय था।


ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश उन्हें धौलपुर के बीहड़ में रखा था। पांच करोड़ की फिरौती वसूलना चाहते थे। 14 जुलाई की रात पुलिस ने बीहड़ से डा. उमाकांत गुप्ता को मुक्त कराया था। दस्यु केशव गुर्जर के गुर्गे बदन सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था। संध्या नाम की युवती ने डॉक्टर गुप्ता को हनी ट्रैफ किया था। पुलिस ने संध्या सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि एसएसपी मुनिराज जी के नेतृत्व में बुधवार देर रात पुलिस की बदन सिंह और उसके साथी से मुठभेड़ हुई थी। 





Tags:    

Similar News