कुल्लू दशहरा उत्सव में लगी आग- 5 दुकानें 8 टेंट हुए राख- देवी देवताओं..

आग बुझाने के दौरान बुरी तरह से झुलसे हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2023-10-28 05:10 GMT

शिमला। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किये जा रहे कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के लिए बनाए गए पंडालों में भीषण आग लग जाने से चारों तरफ भगदड़ जैसा माहौल हो गया। आग की चपेट में आकर देवी देवताओं के लिए बनाए गए 8 टेंटों के अलावा पांच दुकानें जलकर राख हो गई है। आग बुझाने के दौरान बुरी तरह से झुलसे हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार की तड़के तकरीबन 3 बजे हिमाचल में हुए बड़े हादसे में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के लिए बनाए गए पंडाल में आग लग गई। जिसने थोड़ी ही देर में भीषण रूप अख्तियार कर लिया। आग की चपेट में आने से देवी देवताओं के लिए बनाए गए आठ टेंट के अलावा पांच दुकानें जलकर राख हो गई है।


आग लगने की वजह से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। खबर मिल रही है कि आग की चपेट में आकर कुछ देवी देवताओं के सोने एवं चांदी के आभूषण भी जल गए हैं।आग लगने की यह घटना आज सवेरे तड़के तकरीबन 3:00 बजे हुई है। आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

जैसे ही आग लगी वैसे ही टेंट में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भाग पड़े। जिससे ढालपुर मैदान में चारों तरफ अफरा-तफरी माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल ्कर्मी आग बुझाने की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर फाइटर घंटे की मशक्कत के बाद सवेरे 5:00 बजे तक आग पर काबू पाने में कामयाब हो सके हैं।

Full View

Tags:    

Similar News