बहू का सास पर आया दिल- सेक्स क्लिप दिखाकर संबंधों का डाल...

उधर अब महिला सेल में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास कर रहा चल रहा है।

Update: 2024-04-28 10:42 GMT

बुलंदशहर। बहू का सास के ऊपर इस कदर दिल आ गया है कि पति की मां के प्यार में पागल हुई बहू सेक्स क्लिप दिखाकर सास के साथ गलत संबंधों का दबाव डाल रही है। विवाहिता ने संबंध नहीं बनाने पर घर में क्लेश करने अथवा खुदकुशी करने का अल्टीमेटम दिया है। बहू की हरकतों से परेशान हुई सास ने पुलिस के पास पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है।

दरअसल बुलंदशहर थाना देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी दिल्ली क्षेत्र में रहने वाले लड़के के साथ हुई थी। विवाद होने पर विवाहिता द्वारा पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया था। जिस पर महिला सेल को अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। बीते दिन पुलिस कार्यालय स्थित महिला सेल में अपने बेटे के साथ तारीख पर पहुंची सास ने मुकदमा करने वाली अपनी पुत्रवधू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उसके बेटे की बहू का व्यवहार बदलने लगा था।

पुत्रवधू उसके बेटे की बजाय अपनी सास के आसपास रहने का प्रयास करने लगी। जब सास ने अपने बेटे की बहू से इसका कारण पूछा तो बहू अपनी सास से प्यार करने का दबाव बनाने लगी। पीड़ित सास ने अपने बेटे की बहू को समझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि बहू ने मोबाइल पर संदिग्ध क्लिप दिखाकर सास के साथ गलत हरकतें करने का दबाव बनाया। सास का कहना है कि पुत्रवधू द्वारा गलत हरकतें नहीं करने पर विवाद करने अथवा खुदकुशी करने की धमकी दी जा रही है। उधर अब महिला सेल में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास कर रहा चल रहा है। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के आरोपी को गलत बता रहे हैं।

Tags:    

Similar News