गायब हुई सैनिकों की गोलियां- बरामद होने तक पूरे शहर में लॉकडाउन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश के रियांगगैंग के हेसन शहर में लॉकडाउन लगा दिया है।
नई दिल्ली। सैनिकों की गायब हुई 653 गोलियों को बरामद करने के लिए पूरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। जब तक गायब हुई गोलियों की बरामदगी नहीं हो जाती है उस समय तक शहर वासियों को lock-down की मार झेलने को मजबूर होना पड़ेगा।
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश के रियांगगैंग के हेसन शहर में लॉकडाउन लगा दिया है। यह लॉकडाउन केवल इसलिए लगाया गया है कि एक सैनिक के पास से 653 बंदूक की गोलियां गायब हो गई है। गुम हुई इन गोलियों को ढूंढने के लिए अब पूरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक 7 मार्च को हुई सैन्य वापसी के दौरान 653 गोलियां गायब होने की जानकारी सामने आई थी। उधर सरकार का सख्त आदेश है कि जिस समय तक गायब हुई सैनिक की सारी गोलिया नहीं मिल जाती है, उस समय तक शहर में लॉक डाउन लगा रहेगा।
अब पुलिस और सेना दोनों मिलकर गायब हुई गोलियों को ढूंढ रही है। मगर 10 दिन व्यतीत होने के बावजूद भी अभी तक यह गोलियां बरामद नहीं हो पाई है। लॉकडाउन लगाए जाने की वजह से शहर के 200000 से भी ज्यादा लोग अपने घरों के भीतर कैद होकर रह गए हैं। बंदूक की गोलियां गायब होने के बाद से इन्हें ढूंढने के लिए सैनिकों का तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी घर-घर तलाशी अभियान चलाते हुए गायब हुई गोलियों की खोज कर रहे हैं।