अरविंद केजरीवाल होंगे पंजाब के सीएम? बोले मुख्यमंत्री मान..

Update: 2025-02-19 08:08 GMT

मानसा। राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद चल रही इस चर्चा को, कि पंजाब का सीएम बदला जा रहा है और अरविंद केजरीवाल पंजाब के नए राज्यपाल होंगे। इस बाबत मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने कहा है कि क्या ऐसा हो सकता है? जो मुंह में आता है वह लोग कह देते हैं।

बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक है और वह हमारी राष्ट्रीय पार्टी के नेता है। उन्हें पूरे देश में आम आदमी पार्टी को चलाना है जिसके चलते उनका कार्यक्रम कभी गुजरात में होता है तो कभी छत्तीसगढ़ में। एक मीडिया कर्मी ने सीएम भागवत मान से जब सवाल पूछा कि चर्चा चल रही है कि आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या ऐसा हो सकता है? अथवा जो मुंह में आता है वह लोग कह देते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज मेरे पास तीन-चार लोगों का फोन आया कि आज आपका जन्मदिन है। मैंने उनसे पूछा कि आपको किसने बताया? वह बोले इंटरनेट से पता चला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल में जन्मदिन एक दिन होता है तीन या चार दिन नहीं यहां तो अफवाह फैलाते रहते हैं।Full View

Similar News