इंफाल। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य की कानून व्यवस्था संभालने वाले सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रतिबंधित किए गए तीन संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित संगठन के एक समर्थक की भी सुरक्षा बलों द्वारा अरेस्टिंग की गई है।
बुधवार को मणिपुर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि मणिपुर में पिछले दो दिनों के भीतर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए धरपकड़ ऑपरेशन के अंतर्गत प्रतिबंधित तीन संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा की गई पांच उग्रवादियों की गिरफ्तारी इंफाल पूर्व एवं पश्चिम, बिष्णुपुर तथा काकचिंग जनपद में व्यापक पैमाने पर छापामार कार्यवाही करते हुए की गई है। उन्होंने बताया है कि पांच उग्रवादियों की गिरफ्तारी के साथ प्रतिबंधित संगठन के एक समर्थक को भी पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया है।