चंडीगढ़। केंद्र सरकार के साथ होने वाली पांचवें दौर की वार्ता से पहले किसानों ने अपनी ताकत दिखाते हुए शंभू बॉर्डर पर बड़ी महापंचायत की है। इस महा पंचायत में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हजारों किसानों ने अपनी भागीदारी की है।
शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर से किसानों का महा जमावड़ा लगा दिखाई दिया है। केंद्र सरकार के साथ आज शुक्रवार को होने वाली वार्ता से पहले किसानों ने अपनी ताकत दिखाते हुए शंभू बॉर्डर पर महापंचायत आयोजित की गई है। वैसे तो यह महापंचायत खनौरी एवं शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन 2 के 1 साल पूरा होने पर आयोजित की गई है। इसके अलावा आज शुक्रवार को केंद्र सरकार के साथ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक भी होनी है।
महापंचायत के आयोजन को लेकर माना जा रहा है कि सरकार पर मीटिंग से पहले दबाव बनाने के लिए शंभू बॉर्डर पर आज हजारों किसानों का जमावड़ा लगा है। इस महापंचायत में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हजारों किसानों ने भागीदारी करते हुए अपनी एकजुटता को प्रदर्शित किया है।