बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष को हटाने की डिमांड करने वाले विधायकों एवं नेताओं को पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पार्टी हाई कमान ने शिकायत करने वाले नेताओं को फटकार लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही से इनकार कर दिया है।
मंगलवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डीवाई विजयेन्द्र के खिलाफ राज्य के कुछ विधायकों एवं नेताओं ने असंतोंष जाहिर करते हुए उन्हें हटाने की डिमांड की है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष को हटाने से इनकार करते हुए बगावत का झंडा बुलंद करने वाले विजयपुरा विधायक को नोटिस जारी किया है। पार्टी हाईकमान ने शिकायत करने वाले नेताओं को जमकर फटकार लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मिली शिकायतों पर कार्यवाही से इनकार कर दिया है।
भाजपा ने विजयपुर के विधायक बसंत गोंडा पाटिल यतमल को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि आप पार्टी के अनुशासन को भंग नहीं कर सकते हैं। विधायक को जारी किए गए नोटिस का पार्टी की ओर से 72 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डीवाई विजयेन्द्र राज्य के मुख्यमंत्री रहे बीएस येदुरप्पा के बेटे हैं।