चंडीगढ़। लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगम के लिए हो रहे चुनाव का मतदान जारी है। अबोहर नगर निगम बूथ के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने जब भीतर घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए उन्हें मौके से खदेड दिया।
शनिवार को अबोहर नगर निगम के लिए हो रहे चुनाव के मतदान के दौरान पुलिस द्वारा पोलिंग बूथ के बाहर कुछ शरारती तत्वों के ऊपर लाठी चार्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा शरारती तत्वों के ऊपर उस समय लाठियां बरसाई गई जब कुछ युवक जबरिया बूथ के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस को धकेलते हुए अंदर जाने लगे। जिसके चलते पुलिस ने लाठियों का सहारा लेते हुए बल प्रयोग कर शरारती तत्वों को मौके से खदेड दिया।