नई दिल्ली। आज 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।
गौरतलब है कि 6 राज्यों की साथ विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। केरल की पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल की धूपगुरी, झारखंड की डुमरी, उत्तराखंड की बागेश्वर त्रिपुरा की बोक्सा नगर और धनपुर सीट पर तथा उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। इंडिया गठबंधन के गठन के बाद यह पहली बार उप चुनाव रहा है जिसमें एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।