लव-जेहाद को लेकर गरजे योगी

लव जेहाद दिनों दिन हावी हो रहा है

Update: 2021-02-21 12:29 GMT

कासरगौड़। जल्द ही बंगाल के साथ साथ केरल में भी चुनाव होने है। जिसको भाजपा पुरजौर तैयारी से केरल में लगी हुई है। कासरगौड़ में भाजपा की परिवर्तन रैली में योगी विपक्षी दलों पर खूब बरसे।

केरल की धरती को प्रणाम करते हुए योगी आदित्यनाथ बोले कि ''केरल के अंदर सी.पी.एम. की सरकार हो या कांग्रेस की सरकार हो दोनो से जनता को सिर्फ भ्रष्टाचार के सिवा कुछ मिला। लव जेहाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार सिर्फ लीपापोती करती है। केरल में भ्रष्टाचार चरम पर है जिसकी वजह से केरल का विकास रुक गया है। अगर केरल में भाजपा की सरकार बनी माँ बहनो की सुरक्षा की गारन्टी सुनिश्चित की जाएगी। अब माँ बहने भी सुरक्षित नही है। लव जेहाद दिनों दिन हावी हो रहा है। केरल के अंदर वर्तमान सरकार ने अराजकता फैलाई है। मंदिरो और चर्चो पर हमले हो रहे है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केरल में बनेगी तो सबको सुरक्षित माहौल मिलेगा।''

Tags:    

Similar News