विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के बीच यशवंत सिन्हा का राष्ट्रपति पद हेतु नामांकन

आज अपना नामांकन दाखिल किया और बाद में राजघाट पहुंचकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

Update: 2022-06-27 09:08 GMT

 नई दिल्ली। विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज अपना नामांकन दाखिल किया और बाद में राजघाट पहुंचकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

  सोमवार को विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी एवं नेशनल कान्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं के साथ राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन किया है।

 नामांकन करने के बाद राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए पहुंचे। नामांकन कार्यक्रम के दौरान विपक्ष की ओर से एकजुटता दिखाते हुए अपना शक्ति प्रदर्शन किया गया है।

 उधर पहले से एकजुट 17 विपक्षी दलों के साथ अब तेलंगाना राष्ट्र समिति के मुखिया के चंद्रशेखर राव ने भी अपने दल का समर्थन यशवंत सिन्हा को देने की बात कह दी है। नामांकन करने वाले यशवंत सिन्हा का मानना है कि उन्हें अभी और कई अदृश्य शक्तियों का राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन मिलेगा।

Tags:    

Similar News