आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे यादव

डॉ यादव दोपहर दो बजे उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में पार्टी प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

Update: 2024-04-15 04:01 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव दोपहर दो बजे उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में पार्टी प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे सैफई होते हुए शाम को भोपाल पहुंचेंगे।

इसके पहले डॉ यादव सुबह 11 बजे राजगढ़ पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी रोडमल नागर की नामांकन रैली में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर लगभग एक बजे ग्वालियर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा की नामांकन रैली में शामिल होंगे। ग्वालियर से मुख्यमंत्री मैनपुरी के लिए रवाना होंगे।

Tags:    

Similar News