महिला पहलवानों को मिला एक और बीजेपी सांसद का साथ- राजनीति गर्म

भाजपा की तीसरी महिला सांसद ने आगे आते हुए भरोसा जताया है कि महिला पहलवानों को अंत में न्याय जरूर मिलेगा।

Update: 2023-06-02 05:14 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर से धरना प्रदर्शन करते समय जबरिया उठाकर खदेड़ी गई महिला पहलवानों को अब बीजेपी सांसदों का साथ भी मिलने लगा है। भाजपा की तीसरी महिला सांसद ने आगे आते हुए भरोसा जताया है कि महिला पहलवानों को अंत में न्याय जरूर मिलेगा। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही महिला पहलवानों को न्याय मिलने का भरोसा जताया है।Full View

श्रीनगर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मेनका गांधी ने कहा है कि मुझे इस बात का भरोसा है कि आंदोलन कर रही महिला पहलवानों को अंत में न्याय जरूर मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेनका गांधी से पहले महाराष्ट्र से बीजेपी की लोकसभा सांसद पंकजा मुंडे ने प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों के समर्थन की बात कही थी। हरियाणा से बीजेपी के सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी महिला पहलवानों के साथ सहानुभूति जताते हुए उनके विरोध प्रदर्शन को दुखद बताया था।मुख्य बात यह है कि मेनका गांधी का पहलवानों के समर्थन में यह बयान उस समय आया है, जब उनके बेटे और बीजेपी सांसद वरुण गांधी हाल ही के समय में कई बार भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर सवाल उठाते नजर आए हैं। बीजेपी सांसद वरुण गांधी द्वारा भाजपा की कई नीतियों पर सवाल उठाने के बाद अब उनके समाजवादी पार्टी के करीब आने की अटकले लगाई जा रही है।

Tags:    

Similar News