महिलाओं ने BJP नेता को दौड़ा दौड़ा कर चप्पलों से पीटा-फाड़े कपड़े

हनक दिखाने के लिए टशन दिखा रहे भाजपा नेता को ललितपुर महिलाओं ने दौड़ा लिया और चप्पलों से पिटाई की।

Update: 2023-12-23 05:49 GMT

ललितपुर। हनक दिखाने के लिए टशन दिखा रहे भाजपा नेता को महिलाओं ने दौड़ा लिया और चप्पलों से पिटाई की। इस दौरान भाजपा नेता के कपड़े तक फाड़ने वाली महिलाएं बोली कि यह योगी की सरकार है। नारी शक्ति के साथ अमर्यादित व्यवहार किया तो नंगा करके मारेंगे। कोई भी तुझे बचा नहीं पाएगा। 

दरअसल जनपद के थाना जखौरा के विकासखंड जखौरा परिषद में आपदा प्रबंधन की बैठक आहूत की गई थी। मीटिंग में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी के अलावा जखौरा मंडल के महामंत्री भी पहुंचे थे। इसी दौरान बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची महिला मोर्चा की मंडल पदाधिकारी कि किसी बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता के साथ कहा सुनी हो गई।

इसके बाद गुस्से में लाल पीली हुई महिलाओं ने महामंत्री का कॉलर पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। हालात ऐसे बने कि दौड़ा-दौड़ा कर भाजपा महामंत्री को चप्पलों से पीटने वाली महिलाओं ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा महामंत्री के मुंह पर महिलाओं द्वारा कालिख पोतने का भी प्रयास किया गया। मगर वह किसी तरह से महिलाओं के चंगुल से बचकर वहां से भाग निकला।

महिलाओं का कहना है कि भाजपा महामंत्री ने उनके साथ बातचीत में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है जो हमें सहन नहीं हुआ और हमने भाजपा नेता को महिलाओं का सम्मान करना सिखाने के लिए उसकी पिटाई कर दी।  मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भाजपा नेता की हुई इस पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


Full View


Tags:    

Similar News