पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू - 20 जिलों में हो रहा इलेक्शन

पश्चिम बंगाल के 20 जिलों की 108 नगर निकायों के चुनाव के लिए रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया

Update: 2022-02-27 03:14 GMT

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 20 जिलों की 108 नगर निकायों के चुनाव के लिए रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।

मतदान 07.00 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। करीब 95 लाख मतदाता 108 नगर निकायों में वार्ड प्रतिनिधियों और महापौरों का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के लिए 2000 से अधिक मतदान केंद्र बनाये गये हैं जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस कर्मी मौजूद हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 18 विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने 23 फरवरी के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली भाजपा नेता मौसमी रॉय और प्रताप बनर्जी की याचिका खारिज कर दी।

वार्ता

Tags:    

Similar News