लोकतंत्र पर कमला हैरिस की बात समझिए : राहुल

मादी के साथ बातचीत में वह हमें जब लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने की बात करती है तो हमें उनके बयान को मतलब बारीकी से समझने की ज़रूरत है

Update: 2021-09-25 14:35 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बयान पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के साथ बातचीत में वह हमें जब लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने की बात करती है तो हमें उनके बयान को मतलब बारीकी से समझने की ज़रूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शुक्रवार रात हुई वार्ता के दौरान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि दुनियाभर में लोकंतत्र खतरे में है और यदि स्थिति को सुधारना है, तो भारत को साथ आना होगा।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के इस बयान पर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर वार्ता का वीडियो लोड करते हुए कहा, "कुछ उनकी बात कुछ समझ आयी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बयान का मतलब समझना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र का स्तंभ हिंदुस्तान, महात्मा गांधी की कर्मभूमि, जन्मभूमि हिंदुस्तान, उसके बारे में विदेशी धरती पर हमारे प्रधानमंत्री को अगर कोई पाठ पढ़ाया जा रहा है, तो उसे उनको सकारात्मकता से लेना चाहिए और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने क्या कहा इसको समझिए।

उन्होंने कहा कि दुनिया मे लोकतंत्र की रेटिंग करने वाले फ्रीडम हाउस ने भारत के लोकतंत्र की रैंकिंग को नीचे गिराया है और आंशिक रूप से स्वतंत्र लोकतंत्र की श्रेणी में भारत को डाला है। फ्रीडम हाउस के अनुसार भारत का लोकतंत्र पूर्णतः स्वतंत्र नहीं बल्कि आंशिक रूप से स्वतंत्र है। इसी तरह से स्वीडन की रेटिंग एजेंसी वी-डैम कहती है कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था चुने हुए निरंकुश शासन में तब्दील हो गई है।


वार्ता

Tags:    

Similar News