त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और झारखंड उपचुनाव- BJP ने घोषित किये प्रत्याशी

विभिन्न विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है

Update: 2022-06-04 09:07 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और झारखंड की विभिन्न विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी की गई भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में त्रिपुरा राज्य की टाउन बोरदोवली विधानसभा सीट से प्रोफेसर डॉक्टर मानिक शाह, अगरतला विधानसभा सीटें पर डॉ अशोक सिन्हा, सुरमा सुरक्षित विधानसभा सीट से स्वपन दास पाल और जुवराज नगर विधानसभा सीट से मालीना देबनाथ को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।

आंध्र प्रदेश की एकमात्र विधानसभा सीट आत्माकुर पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवार बनाए गए हैं। राजधानी दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर राजेश भाटिया भगवा लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उप चुनाव लड़ेंगे।

झारखंड की एकमात्र विधानसभा सीट मंदर सुरक्षित के लिए गंगोत्री कुजूर को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है।

पिछले काफी समय से विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिज्ञों द्वारा अपने अपने कयास लगाए जा रहे थे। आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने विधिवत रूप से विधानसभा उपचुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम डिक्लेअर कर तमाम किंतु परंतु पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।



Tags:    

Similar News