बहाना प्लाॅट दिखाने का- कार में बैठाया- लूट ली अस्मत
बावजूद इसके महिलाओं की अस्मत लूटने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रयागराज से प्रकाश में आया है;
प्रयागराज। महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा कई अभियान चलाये जा रहे हैं, बावजूद इसके महिलाओं की अस्मत लूटने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रयागराज से प्रकाश में आया है।
प्रयागराज निवासी पीड़िता के अनुसार सिविल लाइन प्रयागराज निवासी एक युवक अपने साथी के साथ उसके पास आया था। वे दोनों उसे प्लाॅट दिखाने के लिए अपने साथ कार में ले गये। जब वह कार में जा रही थी, तो उसे खांसी आने लगी। इसी बीच एक युवक ने उसे खांसी की दवाई दी। उसने बताया कि यह खांसी की दवाई है, जिसे वह स्वयं इस्तेमाल करता है। महिला ने बताया कि उक्त दवा को पीने के कुछ देर बाद ही वह हल्की बेहोश हो गयी। महिला का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि मुंह खोला, तो जान से मार देंगे। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।