आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा देश का यह बड़ा पूर्व क्रिकेटर

कपिल देव की आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें सामने आई है

Update: 2022-05-22 10:55 GMT

चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं देश को पहला विश्व कप दिलाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें सामने आई है। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि कपिल देव आगामी 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान संगठन की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

   रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की मुलाकात की फोटो सामने आई है। अब उम्मीद की जा रही है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिलदेव आगामी 29 मई को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली में संगठन की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इस रैली में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचेंगे।

   कपिल देव की आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की फोटो सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर कपिल देव आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हैं तो हरियाणा के भीतर आम आदमी पार्टी को एक बड़ा चेहरा आसानी के साथ मिल जाएगा। क्योंकि हरियाणा में वर्ष 2024 में विधानसभा के चुनाव होने हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। 

अरविंद केजरीवाल खुद हरियाणा की सिवानी मंडी के रहने वाले हैं। ऐसे हालातों मे पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव का आम आदमी पार्टी मे शामिल होना पार्टी के लिये लाभ का सौदा साबित हो सकता है। वैसे भी कपिलदेव नापतौल कर अपनी बात रखने वाले बेबाक व्यक्ति है।

Tags:    

Similar News