इन दो पार्टियों ने किया सपा का समर्थन- अखिलेश के साथ मिलकर लडेंगे चुनाव

अंत में समाजवादी पार्टी ने लिखा हैै कि आप सभी का आभार

Update: 2021-10-24 08:50 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि 'राष्ट्रीय क्रांति पार्टी' और 'जयहिन्द समाज पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा को अपना समर्थन दे दिया है।

समाजावादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि संविधान विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए 'राष्ट्रीय क्रांति पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर देवेंद्र सिंह लोधी जी ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी को दिया पूर्ण समर्थन। सपा उनकी पार्टी एवं समाज का हमेशा मान एवं सम्मान रखेगी। अंत में समाजवादी पार्टी ने लिखा हैै कि आप सभी का आभार।

इसके अलावा सपा ने ट्वीट किया कि संविधान, किसान और आरक्षण विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए 'जयहिन्द समाज पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल निषाद ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी को दिया पूर्ण समर्थन। सपा उनकी पार्टी एवं समाज का हमेशा मान एवं सम्मान रखेगी।



Tags:    

Similar News