अखिलेश यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

महसी विधानसभा बहराइच के पूर्व विधायक श्री के.के.ओझा बहुजन समाज पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभासद विनोद श्रीवास्तव उर्फ राजू, कौशल राय पूर्व जिला पंचायत सदस्य, करूणा शंकर दीक्षित जिला पंचायत सदस्य तथा नफीस खां, झगरू सिंह, आसिफ खां, राजेश गौतम, इस्माइल मंसूरी (सभी प्रधान) के अलावा भाजपा के सक्रिय सदस्य प्रदीप सिंह के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Update: 2019-10-13 02:47 GMT

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए हजारों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व विधायक, सभासद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा प्रधान, एसिड पीड़िताएं, डाक्टर, इंजीनियर शामिल हैं।




 


 महसी विधानसभा बहराइच के पूर्व विधायक श्री के.के.ओझा बहुजन समाज पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभासद  विनोद श्रीवास्तव उर्फ राजू, कौशल राय पूर्व जिला पंचायत सदस्य, करूणा शंकर दीक्षित जिला पंचायत सदस्य तथा नफीस खां, झगरू सिंह, आसिफ खां, राजेश गौतम, इस्माइल मंसूरी (सभी प्रधान) के अलावा भाजपा के सक्रिय सदस्य  प्रदीप सिंह के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।


 



 



 समाजवादी पार्टी में एसिड पीड़िता राजनीता कुमारी, रेशमा, जीतू शर्मा, गरिमा अवस्थी, कुंती कुमारी, जया यादव, सीमा कुमारी, आसमा हसन, प्रीति पटेल, अंशू राजपूत के अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राओं सरिता वर्मा, पूजा रावत, शीला यादव, सोनम यादव, एकता मैसी, सोनाली पाण्डेय तथा रेशू सिंह ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।




 


समाजवादी पार्टी मुख्यालय के एक अन्य कार्यक्रम में इंजीनियर एवं डाक्टर के एक समूह ने भी समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं  अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सर्वश्री राजेश वर्मा, रवि सिंह, देवी प्रसाद, पंकज कुमार, विवेक कुमार, विवेक सिंह, संजय, नवनीत (सभी बी.टेक), अख्तर नोमान, रवि प्रकाश, आशीष शर्मा (बी.डी.एस.) तथा विनय सिंह (एम.बी.ए.) प्रमुख थे।




 


इस अवसर पर  राजन त्रिवेदी,  पूजा शुक्ला एवं नाहिद लारी खान तथा इं0 संतोष यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Tags:    

Similar News