सपा को लगा जोर का झटका- सभासदों समेत अनेक रालोद में शामिल

सपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में फिरोज खान झिंझाना, कुसुम चेयरपर्सन बनत धर्मपत्नी धर्मवीर सिंह आदि शामिल हुए

Update: 2024-03-03 08:52 GMT

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के साथ छोड़कर जाने का दंश समाजवादी पार्टी को झेलने को मजबूर होना पड़ा है। समाजवादी पार्टी के 9 सभासदों के अलावा सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष एवं सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष समेत दर्जनों ने साइकिल की सवारी छोड़ते हुए रालोद का दामन थाम लिया है।

रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिला दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के 9 सभासदों के अलावा सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा एवं सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी को छोड़ते हुए रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, थानाभवन विधायक अशरफ अली, रालोद जिला अध्यक्ष वाजिद अली एवं विजय कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित किए गए कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

समाजवादी पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए फिरोज खान झिंझाना, कुसुम चेयरपर्सन बनत धर्मपत्नी धर्मवीर सिंह, अजय कुमार सभासद बनत, इकराम अली उर्फ़ मुन्ना सभासद बनत, मोहम्मद कल्लू सभासद बनत, मोहम्मद ख्वाजा सभासद बनत, नीरज कुमार सभासद, दीपक कुमार सभासद बनत, सुनीता चौधरी सभासद बनत, शर्मिला सभासद बनत, कृष्ण पाल राणा सभासद, सोनू कुमार सभासद बनत, वीरसेन पूर्व सभासद बनत, सूरत सिंह कश्यप जसाला, सिद्धार्थ शर्मा जिला अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, सूरज शर्मा कांधला, विशाल शर्मा कांधला, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष सपा, अंकित शर्मा, भूरा, राजेश चौधरी बाबरी, अजीत चौधरी बनती खेड़ा, प्रतीक अग्रवाल शामली, विक्की मलिक शामली, बबलू बनती खेड़ा, रविंद्र बनती खेड़ा, शीतल सिंह बनती खेड़ा, जोगिंदर सिंह बनती, संजीव सिंह बंटी खेड़ा ,सुरेंद्र सिंह बनती खेड़ा, राजेश चौधरी बाबरी ,अजीत सिंह बनती खेड़ा का उनके सैंकड़ों साथियों सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंदर सिंह चेयरमैन,थानाभवन विधायक असरफ़ अली,ज़िला अध्यक्ष वाजिद अली,विजय कोशिक ने रालोद में स्वागत किया और सभी को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई।

Full View


Tags:    

Similar News