सिद्धू ने केजरीवाल को लिया आड़े हाथ

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजाेत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुये कहा है

Update: 2021-11-29 11:04 GMT

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजाेत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुये कहा है कि जिनके घर शीशे के हों वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारते।

प्रधान नवजाेत सिंह सिद्धू ने आज ट्वीट करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महिला सशक्तिकरण, नौकरी और शिक्षकों की बात करते हैं लेकिन आपकी केबिनेट में एक महिला मंत्री तक नहीं। इसके अलावा दिल्ली में कितनी महिलाओं को एक हजार रूपये मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सरकार ने कितने वादे पूरे किये। शिक्षकों के खाली पद तक भरे नहीं जा सके।


वार्ता

Tags:    

Similar News