कांग्रेस को झटका- एक और विधायक ये गया वो गया- हुआ भगवाई

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने विधायक को भगवा टोपी और अंग वस्त्र पहनाकर बीजेपी में शामिल कराया है।

Update: 2024-03-05 07:57 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके सहने को मजबूर होना पड़ रहा है। गुजरात में कांग्रेस छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने विधायक को भगवा टोपी और अंग वस्त्र पहनाकर बीजेपी में शामिल कराया है।

मंगलवार को गुजरात की पोरबंदर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सोमवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करने वाले वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया को गुजरात भाजपा अध्यक्ष सियार पाटिल ने भगवा टोपी एवं अंग वस्त्र पहनकर बीजेपी में शामिल कराया है।Full View

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक ने 22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पार्टी द्वारा बहिष्कार करने को हाथ का साथ छोड़ने की वजह बताई थी और गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना विधानसभा से सदस्यता का इस्तीफा सौंप दिया था। मोढवाडिया ने बाद में मीडिया कर्मियों से कहा कि उन्होंने कांग्रेस से सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Tags:    

Similar News