पानी को लेकर बवाल- BJP का प्रदर्शन- सचिवालय में घुसे कार्यकर्ता

पानी के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरते हुए सचिवालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया

Update: 2022-06-01 08:54 GMT

नई दिल्ली। पानी के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरते हुए सचिवालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध किए जाने पर बीजेपी के कार्यकर्ता सचिवालय के भीतर घुस गए और कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी कर डाली।

 बुधवार को राजधानी दिल्ली के अंदर पानी की आपूर्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे साजो सामान के साथ सड़क पर उतर पड़े। प्रदर्शन करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता सचिवालय में पहुंचे और वहां पर जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नियम कानूनों को तोड़कर सचिवालय के भीतर तक घुस गए। विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजधानी दिल्ली के भीतर भयंकर गर्मी के बीच लोगों को पीने का पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है।

 प्रदर्शन और हंगामें के दौरान सचिवालय के कर्मचारियों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से हाथापाई भी की गई। जिससे सचिवालय के भीतर चहुंओर अफरातफरी का आलम उत्पन्न हो गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सचिवालय में जमकर पानी को लेकर बवाल काटा।

Tags:    

Similar News