मेयर चुनाव टलने पर MCD में बवाल- आप एवं BJP पार्षदों का हंगामा

आम आदमी पार्टी के खिलाफ संपत्ति कर बढ़ाने का विरोध करते हुए सदन के भीतर नारेबाजी शुरू की है।

Update: 2024-04-26 10:37 GMT

नई दिल्ली। नगर निगम के मेयर एवं डिप्टी मेयर का इलेक्शन नहीं कराए जाने को लेकर एमसीडी सदन में हंगामा मच गया। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने बीजेपी को निशाना बनाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भाजपा के पार्षद एवं नेता सदन आम आदमी पार्टी के खिलाफ संपत्ति कर बढ़ाने का विरोध करते हुए सदन के भीतर नारेबाजी शुरू की है।

शुक्रवार को नगर निगम का सदन हंगामे का मैदान बन गया है, नगर निगम के मेयर एवं डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर सदन की बैठक के शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

उधर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं नेता सदन राजा इकबाल ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ संपत्ति कर बढ़ाने का विरोध करते हुए नारेबाजी की और बढ़ाए गए संपत्ति कर को वापस लिए जाने की डिमांड उठाई है।

शुक्रवार को नगर निगम की मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय जब सदन में पहुंची और उन्होंने सभी पार्षदों से सदन की कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा तो मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय ने उपराज्यपाल पर निगम के मेयर एवं डिप्टी मेयर के इलेक्शन को स्थगित करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

इसके बाद उन्होंने सदन की बैठक को अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया है।

Tags:    

Similar News