उत्तराखंड के 8 वे राज्यपाल होंगे रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

उत्तराखंड में बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल बनाया

Update: 2021-09-10 03:49 GMT

 देहरादून। उत्तराखंड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल बनाया है। गुरमीत सिंह उत्तराखंड के 8 वे राज्यपाल होंगे।

गौरतलब है उत्तराखंड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कुछ दिन पहले अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल बनाया है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भारतीय सेना में कई दशक की नौकरी  के बाद साल 2016 में रिटायर हुए। भारतीय सेना में रहते हुए उनकी बेहतरीन सेवा के लिए उन्हें चार बार राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया, जिसमें दो गैलेंट्री और दो चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन अवॉर्ड शामिल हैं।  

उत्तराखंड में इससे पहले सुरजीत सिंह बरनाला 09 नवंबर 2000 से  07 जनवरी 2003 , सुदर्शन अग्रवाल  08 जनवरी 2003 से  28 अक्तूबर 2007 , बनवारी लाल जोशी 29 अक्तूबर 2007 से  05 अगस्त 2009 , मार्गरेट अल्वा 06 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 , अज़ीज़ कुरैशी 15 मई 2012 से 08 जनवरी 2015 , कृष्ण कांत पॉल 08 जनवरी 2015 से  25 अगस्त 2018 , बेबी रानी मौर्य 26 अगस्त 2018 से  08 सितंबर 2021 तक राज्यपाल रही है ।

Tags:    

Similar News