राहुल की न्याय यात्रा पर शुरू होने से पहले ब्रेक- मैदान देने से इनकार

जोर का झटका धीरे से देते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने राज्य से शुरू करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।;

Update: 2024-01-10 10:16 GMT

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे सांसद राहुल गांधी को मणिपुर सरकार ने जोर का झटका धीरे से देते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने राज्य से शुरू करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

बुधवार को मणिपुर की एन बीरेन सरकार ने कांग्रेस को जोर का झटका देते हुए आगामी 14 जनवरी को राज्य के इंफाल जनपद के प्रसिद्ध मैदान से शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को शुरू करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

सरकार के इस दो टूक इनकार के बाद अब मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ा है।

बुधवार को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मेघचंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि हमने आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आयोजन स्थल की अनुमति के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने यात्रा शुरू करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस इंकार को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह लोगों के अधिकारों का उल्लंघन है और लोगों के राजनीतिक अधिकारों का भी सरेआम उल्लंघन है।

Tags:    

Similar News