राजेश सिंह ने सिहाली नारायन से प्रधान पद के लिए किया नामांकन

ग्राम पंचायत सिहाली नारायन से प्रधान पद के उम्मीदवार राजेश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक अमरोहा में नामांकन कराया

Update: 2021-04-08 12:53 GMT

अमरोहा। प्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के लिए ग्राम पंचायत सिहाली नारायन से प्रधान पद के उम्मीदवार राजेश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक अमरोहा में नामांकन कराया।

आपको बताते चलें कि ग्राम पंचायत सिहाली नारायन से प्रधान पद के उम्मीदवार के रूप में उतरे राजेश सिंह पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल के बड़े भाई हैं। पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। नामांकन कराते समय पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल ने बताया कि सर्वप्रथम हमारे लिए ग्राम पंचायत में पर्यावरण अनुकूल सतत विकास अहम मुद्दा होगा। उसी के साथ-साथ ग्राम पंचायत वासियों के हर सुख-दुख में साथ रहेंगे। गांव के सतत विकास के लिए हर संभव प्रयास रहेंगे और ग्राम पंचायत में आने वाली समस्त समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित किया जाएगा। सारथी परिवहन सचेतक नैपाल सिंह पाल ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत सिहाली नारायन अमरोहा और मुरादाबाद का बॉर्डर गांव है। यहां पर किसी भी प्रकार के विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। अतः पर्यावरण अनुकूल सतत विकास ग्राम पंचायत के लिए प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पद उम्मीदवार राजेश सिंह, पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल, तोताराम, होशियार सिंह, यशपाल सिंह, भगवान सिंह, दौलत सिंह, गुरुपाल, लाखन सिंह, श्याम सिंह, सोमपाल सिंह, ओमप्रकाश, रामगोपाल, लाखन सिंह, शीशपाल, हरविंदर सिंह , यवन पाल आदि उपस्थित रहे।



Tags:    

Similar News