ऐसे PM पर गर्व, जो आतंकियों को सर्जिकल स्ट्राइक कर मारते हैं- सुनील बंसल

Update: 2021-03-12 15:38 GMT

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि हमें मोदी के रूप में ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर मारते हैं, इस बात पर सभी भारतियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को हम सबको मिलकर साकार करना है।

एमजी पब्लिक स्कूल में आयोजित 'चर्चा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की' कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि अभी हाल ही में हम सब कोरोना की वजह से विकट परिस्थिति से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया का दृष्टिकोण भारत के प्रति बदला है। दुनिया में पीएम मोदी का नाम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब कोरोना वेक्सीन या फिर बीपी किट बनाना नहीं, वरन लक्ष्य यह है कि भारत को कैसे आत्मनिर्भर भारत बनाया जाये। उन्होंने कहा कि जब हम विद्यार्थी थे, तो स्वदेशी आंदोलन चला था। पीएम मोदी ने कहा कि लोकल के लिए वोकल होना चाहिए। पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि एक सामान खादी का खरीदो, तो देश में खादी की सेल बढ़ गई। धीरे-धीरे भारत के लोगों का अपने देश के बारे में सोचने का तरीका बदला है।


उन्होंने कहा कि भारतीयों में विदेशी चीजों के प्रति एक मोह था। अगर कोई चीज मुजफ्फरनगर से अमेरिका जाये और वहां से यूएसए की मोहर लगकर वापिस आये, तो भारतियों में उसके प्रति अधिक क्रेज होगा, क्योंकि वह यूएसए से आई, जबकि बनी भारत में ही है। इस दृष्टिकोण को पीएम मोदी ने बदला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आत्मनिर्भर बन रहा है। पहले चीनी, अन्न, चावल, दाल अन्य देशों से मंगानी पड़ती थी, लेकिन आज कृषि के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हुआ है। आज भारत उक्त चीजों को अन्य देशों में बेचने की स्थिति में है। उद्योग का क्षेत्र हो या रक्षा उपकरण या फिर स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। हमारा लक्ष्य यह है कि दुनिया से कम से कम सामान मंगाएं और अपने देश में वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्शन करें। पीएम मोदी ने एक नया विषय शुरू किया है कि मैं आत्मनिर्भर भारत में क्या सहयोग कर सकता हूं, इस बात पर सोचें। हमारे बाथरूम में, घर में ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो लोकल इस्तेमाल हो सकती हैं। उन्होंने कहा  एक गांव के लोगों ने ऐसा ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने चार-पांच महीनों में ही ज्यादातर सामान जो वे शहर से लाते थे, उसका उत्पादन गांव में ही करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि घर-परिवार में लोकल उत्पात आएं, गाँव, जिला, राज्य आत्मनिर्भ बने, यह पीएम मोदी का लक्ष्य है।


उन्होंने कहा कि पहले घर में चर्चा होती थी, तो दादाजी बोलते थे, मुजफ्फरनगर का गुड़ अच्छा है। बलरामपुर की चीनी मशहूर है। अलीगढ़ का ताला मशहूर है। फिल्मों में रामपुरी चाकू मशहूर था। मेरठ में स्पोट्र्स का सामान था। हर जिले की कुछ न कुछ खासियत थी और उससे उन्हें रोजगार मिलता था। हर जिला अपने आप में आत्मनिर्भर था। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई। इंडस्ट्री यहां से पलायन कर गई। कुटीर धंधे बर्बाद हो गये। जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तब से एक जनपद एक उत्पाद का नारा दिया गया और उसे चरितार्थ किया गया। उन्होंने कहा कि माटी कलां बोर्ड बनाया। फिर से कुम्हारों के बनाये कुल्हड़ में चाय बिकने लगी। चाईनीज आईटम की बाढ़ में जो माटी के दीपक ओझल हो गये थे, उनमें फिर से अब रोशनी आ गई है। बड़ी शादियों में कुल्हड़ का काउंटर मिलता है। मक्का, बाजरे की रोटी मिलती है। लोग देशी आइटम की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो सर्जिकल स्ट्राइक कर ढूंढ-ढूंढकर आतंकवादियों को मारते हैं। धारा 370 को हटाते हैं। मंदिर का शिलान्यास कराते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन का स्वर्णिम अवसर है। देश में बदलाव आ रहा है। लोगों को लग रहा है, हमारे सपने पूरे होंगे।


उन्होंने कहा हमने प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी को देखा। फिर दस साल मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में देखा। लोग सोचते थे कि प्रधानमत्री कैसा होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद हमने कुछ ऐसी बातें देखी, जो शायद कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। हमने पहली बार देखा कि देश का प्रधानमंत्री गंगा किनारे खड़े होकर मां गंगा की आरती कर रहा है। हमने ऐसा प्रधानमंत्री पहली बार देखा, जिसने हाथ में झाडू लेकर गलियों में सफाई अभियान चलाया। मुद्दा यह नहीं है कि देश में सफाई होनी चाहिए। मुद्दा यह है कि भारत के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री झाडू लगाते हैं, स्वच्छता अभियान चलाते हैं। हमने पहले बार ऐसा प्रधानमंत्री देखा, जो अमेरिका की धरती पर खड़े होकर भारत माता की जय का नारा लगाता है और वंदे मातरम का उद्घोष करता है। हमने पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री देखा, जो दीपावली पर देश की रक्षा करने वाले देश की वीर सपूतों के साथ दिवाली मनाते हैं। हमने देखा कि आतंकवादी आते थे और आतंकी घटना कर चले जाते थे। हमने ऐसा पहला प्रधानमंत्री देखा, जो सर्जिकल स्ट्राईक करता है और आतंकियों को ढूंढ-ढूंकर मारता है। धारा 370 को हटाने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हो गए। लोग सोचते थे 370 कब हटेगी। ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 370 हटाई। भगवान राम का मंदिर कब बनेगा, सब सोचते थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने मंदिर का शिलान्यास किया। जो शरणार्थी धर्म के नाम पर प्रताड़ित होकर भारत आये थे, उन्हें भारत की नागरिकता देने का काम करने वाला प्रधानमंत्री हमने पहली बार देखा। यह देश का स्वर्णिम अवसर है।

उन्होंने कहा कि बहुत नजदीक से हमने मुजफ्फरनगर को देखा है। जब हमने यहां अभियान की शुरूआत की थी, तो नारा दिया था ना गुंडाराज न भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार। हमारा उद्देश्य था कि गुंडाराज और भ्रष्टाचार को खत्म करना है। लोग कहते थे उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार और गुंडाराज में नम्बर वन है। हमने उस परिस्थिति को बदला है। CM योगी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद आज उत्तर प्रदेश प्रदेश हर चीज में नं. वन है। आज उत्तर प्रदेश की गिनती सबसे ज्यादा आवास देने वाले प्रदेश के रूप में होती है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट देने वाला नं. वन प्रदेश उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा शौचालय है। किसानों को सम्मान निधि देने में उत्तर प्रदेश नं. वन है। सबसे ज्यादा मेडिकल काॅलेज बनाने वाला नं. वन प्रदेश है। पहले गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गोवा का नाम आता है, लेकिन आज पिछले चार साल में सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का नाम है। लोगों को लग रहा है प्रदेश में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। लाखों करोड़ों लोगों को रोजगार का अवसर दिया गया है।

Similar News