बोली प्रियंका- राहुल गांधी के बारे में भाजपा ने झूठ फैलाया

अपना कोई भी विजन भाजपा नेताओं द्वारा पब्लिक के सामने नहीं रखा जाता है।

Update: 2024-05-08 12:23 GMT

रायबरेली। लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर इलेक्शन लड़ रहे राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के लिए जिले में पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी को अपने निशाने पर लेते हुए कहा है कि उनके भाई के खिलाफ भाजपा द्वारा सोची समझी योजना के तहत बवंडर मचाते हुए पब्लिक के बीच झूठ फैलाया जा रहा है।

बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली पहुंचकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे अपने भाई एवं कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालते हुए भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सारी मशीनरी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में झूठ फैला रही है। भाजपा की हर योजना सिर्फ देश के खरबपतियों के लिए है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने किसी भी चुनावी भाषण में केवल धर्म, जाति और मंदिर मस्जिद की ही बात करते हैं। अपना कोई भी विजन भाजपा नेताओं द्वारा पब्लिक के सामने नहीं रखा जाता है।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि यह पूरी पब्लिक को मालूम है कि राहुल गांधी ने कितना संघर्ष किया है। वह हमारे देश में एक ऐसे इंसान है जिनके बारे में भारतीय जनता पार्टी और उसकी पूरी मशीनरी ने हर तरीके से गलत बातें प्रसारित करते हुए खुलकर झूठ फैलाया है। कैसे-कैसे आक्रमण राहुल गांधी पर किए गए। यहां तक कि उनके भाई को संसद से निकलने के बाद घर से भी निकाल दिया गया। लेकिन राहुल गांधी भाजपा के इस अत्याचार से पीछे नहीं हटे, क्योंकि यह उनके भाई का चरित्र है कि जब वह अन्याय होते हुए देखते हैं तो वह न्याय की लड़ाई लड़ते हैं और उससे कदम पीछे नहीं खींचते हैं। इसीलिए राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पैदल चले फिर उसके बाद मणिपुर से लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक राहुल गांधी ने यात्रा की। यह केवल पब्लिक की समस्याओं को समझने वाली यात्राएं थी।

Tags:    

Similar News