राजग और इंडिया गठबंधन से परेशान हैं बिहार के लोग- प्रशांत किशोर

अनेक चुनावी सभाओं में झूठी-झूठी घोषणाएं कर लोगों को माता-पिताकी तरह ही बेवकूफ बनाने में जुटे हुए हैं।

Update: 2024-05-10 07:18 GMT

पटना। जन सुराज‌ के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार के लोग राष्ट्रीय जनतांत्रिंग गठबंधन (राजग) और इंडिया गठबंधन की राजनीति से परेशान हैं।

जनसुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि बिहार की जनता राजग और इंडिया गठबंधन दोनों गठबंधनों से त्रस्त है, लेकिन विकल्प के अभाव में इन्हीं में से किसी को मतदान करने को मजबूर हैं। प्रशांत किशोर ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बिहार के लोग लालू प्रसाद यादव के डर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को और भाजपा के डर से लालू यादव को वोट देते हैं। आज़ इस संसदीय चुनाव में भी यही स्थिति दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया है कि बिहार की जनता लालू प्रसाद यादव के 15 वर्षों के जंगल राज को याद करते ही कांपने लगती है । यहां के लोग नौवीं कक्षा फेल तेजस्वी यादव को कत्तई नेता मानने को तैयार नहीं है। अपने पिता के कारण वह राजद के नेता बन बैठे हैं, जबकि उनकी समाज में कोई कमाई नहीं है। अनेक चुनावी सभाओं में झूठी-झूठी घोषणाएं कर लोगों को माता-पिताकी तरह ही बेवकूफ बनाने में जुटे हुए हैं।

ठाकुर ने कहा है कि बिहार के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जुमलेबाजी से परेशान हैं। दस वर्षों के शासन में पीएम मोदी ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया। एक भी कारखाना नहीं खोला और ना ही रोजगार और शिक्षा के लिए कोई काम किया। शिक्षा , स्वास्थ्य और रोजगार के लिए बिहारियों का दूसरे प्रदेशों में पलायन बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बार- बार यह घोषणा की है कि बिहार की जनता लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू को वोट देते हैं। आज़ भी संसदीय चुनाव में यही स्थिति है। दोनों गठबंधनों ने अपने-अपने शासन काल में बिहार के खजाने को लूटने, जातिवाद और धर्मवाद की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम किया तथा बिहार के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। इस संसदीय चुनाव में भी मतदाताओं की स्थिति वैसी ही बनी हुई है। मजबूरी में वोट डालने का ही परिणाम है कि कि लोगों में उत्साह नहीं है और मतदान प्रतिशत कम होता जा रहा है। श्री ठाकुर ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व जन सुराज एक राजनीतिक दल के रूप में स्थापित होगा और बिहार की जनता के बीच एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनेगा।

ठाकुर ने प्रदेश के सभी जन सुराजी भाइयों से अपने अपने क्षेत्र में खोले गए कैंप के माध्यम से हर घर जन सुराज अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

Tags:    

Similar News