चेलों को नहीं, कार्यकर्ताओं को लड़ाना है जिला पंचायत चुनाव- स्वतंत्र देव

जिला पंचायत चुनाव को परिवारजनों व चेलों को नहीं, वरन कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ लड़ाना है

Update: 2021-02-17 16:42 GMT

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव को परिवारजनों व चेलों को नहीं, वरन कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ लड़ाना है।

लखनऊ लोकभवन में बजट सत्र की तैयारी हेतु आयोजित विधान मंडल की बैठक में विधायकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का चुनाव हम सबको गंभीरता से लड़ना है। क्षेत्र के समीकरण व आरक्षण के आधार पर सभी का समायोजन करते हुए प्रत्याशी तय करने है। स्वतन्त्र देव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के रिश्तेदारों, परिवारजनों व चेलों को चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में खड़ा करना है और मजबूती के साथ उन्हें चुनाव लड़ाकर विजयी बनाना है। इसी तरह से हम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जाति वर्ग के लोगों को समायोजित कर आपसी सौहार्द व सहमति से ही प्रत्याशी तय करने हैं, ताकि 2022 में भाजपा को अधिक सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी इस बात का ख्याल रखें कि चुनाव पूरी तैयारी के साथ लड़ना है और जीत हासिल करनी होगी।

Tags:    

Similar News