शिवसेना के बागी शिंदे की मुंबई एंट्री-फडणवीस के साथ राजभवन का रुख

सरकार बनाने की जल्दी में लगे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ राजभवन पहुंचकर एकनाथ शिंदे राज्य के भीतर सरकार बनाने का दावा करेंगे

Update: 2022-06-30 10:48 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति के भीतर 20 जून को शुरू हुई उठापटक के खत्म हो जाने के बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे बारिश होने के बावजूद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई लौट आए हैं। सरकार बनाने की जल्दी में लगे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ राजभवन पहुंचकर एकनाथ शिंदे राज्य के भीतर सरकार बनाने का दावा करेंगे।

बृहस्पतिवार को शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे बारिश होने के बावजूद तकरीबन 10 दिन बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की धरती पर लौट आए हैं। उडन खटौले में सवार होकर सरकार बनाने की जल्दी में मुंबई पहुुंचे एकनाथ शिंदे अपने साथ 39 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ राजभवन पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने आज ही राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पता चल रहा है कि बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को देवेंद्र फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम का ओहदा दिया जाएगा।

उधर मुंबई में मौजूदा हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता तैयार कर रहे एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है।

Tags:    

Similar News