हेलीकॉप्टर में चढ़ने के बाद लड़खड़ाकर गिरी ममता बनर्जी चोटिल

माथे पर गंभीर चोट आने की वजह से ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Update: 2024-04-27 09:06 GMT

कोलकाता। लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत चुनाव प्रचार करने के लिए गई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय चोटिल हो गई है। हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय पैर स्लिप हो जाने की वजह से चोटिल हुई ममता बनर्जी को डॉक्टरों द्वारा तुरंत ट्रीटमेंट दिया गया है।

शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव प्रचार करने के दौरान चोटिल हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के दुर्गापुर में चुनाव प्रचार करने के लिए गई थी और वहां पर हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय ममता बनर्जी का पैर स्लिप हो गया।

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 14 मार्च को भी कोलकाता में उस समय चोटिल हो गई थी जब वह अपने घर के भीतर गिर गई थी। माथे पर गंभीर चोट आने की वजह से ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें कई टांके लगाने पड़े थे।

Tags:    

Similar News