किन्नर अखाड़ा की आचार्य से की मुलाकात- अखिलेश को दिया आशीर्वाद
किन्नर आचार्य महामण्डलेश्वर ने कहा कि जब UP में समाजवादी पार्टी की जीत होगी तो देश की राजनीति में भी परिवर्तन आएगा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी तथा तंत्राचार्य सुनील चंद्रास्वामी के साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर उन्हें जन्मदिवस पर बधाई के साथ विजय एवं यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया।
किन्नर आचार्य महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जीत होगी तो देश की राजनीति में भी परिवर्तन आएगा। इस समय देश की राजनीति संक्रमण के दौर में है। भारत में लोकतंत्र को बचाना है। यह काम अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।
आचार्य लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और सरकार में महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। धर्मनिरक्षेपता के लिए सतत संघर्षशील रहे हैं। सन् 2022 में उत्तर प्रदेश की सरकार आपके नेतृत्व में ही बनेगी, यह हमारा आशीर्वाद है।
वार्ता