जयंत ने घोषित किए राष्ट्रीय प्रवक्ता-इन्हे दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

राजधानी लखनऊ के अनिल दुबे को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता में शामिल किया गया है।

Update: 2022-08-11 07:36 GMT

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने आधा दर्जन नेताओं की नियुक्ति राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर की है। राजधानी लखनऊ के अनिल दुबे को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता में शामिल किया गया है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी द्वारा पार्टी में 6 प्रवक्ताओं की नियुक्ति किए जाने का ऐलान किया गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए गए नेताओं में मोहम्मद इस्लाम, अनिल दुबे, पवन आगरी, मनीषा अहलावत, निशा चौधरी एवं भूपेंद्र चौधरी को सार्वजनिक एवं मीडिया मंचों पर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर तथा अन्य मुद्दों पर जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति पाये नेताओं में राजधानी लखनऊ के अनिल दुबे भी शामिल हैं जिनकी नियुक्ति पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जयंत सिंह चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News