बोले जयराम रमेश- शाम तक होगी राहुल प्रियंका की उम्मीदवारी...

राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी को लेकर आज शाम तक आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Update: 2024-05-02 09:59 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश की चर्चित अमेठी एवं रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि इस बाबत आज शाम तक पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अमेठी एवं रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवारी को लेकर पार्टी नेता जयराम रमेश ने बात करते हुए बताया है कि कांग्रेस चुनाव समिति ने पूरी जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष को दे दी है। अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी को लेकर आज शाम तक आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि हम और पूरी पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। लेकिन पार्टी के दोनों नेताओं को ही पूरे देश में चुनाव प्रचार करना है और दोनों ही हमारे स्टार प्रचारक है।

उधर कांग्रेस चुनाव समिति और कांग्रेस संगठन के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता इस बात को चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। लेकिन यह उनकी पसंद है, क्योंकि उन्हें ही चुनाव लड़ना है, इसलिए उन्हें ही इस बात को निर्धारित करना पड़ेगा।

Tags:    

Similar News