बढ़ेगा कद- अब आजम खान वाली जगह मिलेगी शिवपाल को

समाजवादी पार्टी के मुखिया के इस फैसले को शिवपाल सिंह यादव के पार्टी में बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा है।

Update: 2023-02-09 09:16 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से जल्द ही राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए शिवपाल सिंह यादव को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव को मिली जीत के इनाम के तौर पर शिवपाल सिंह यादव को अब विधानसभा में आजम खान की जगह मिलने जा रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया के इस फैसले को शिवपाल सिंह यादव के पार्टी में बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा है।

दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इसी महीने की 20 फरवरी से आरंभ होने की उम्मीदें लगाई जा रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में शिवपाल सिंह यादव को अगली कतार में सीट मिलने की बात कही जा रही है।

जानकारी मिल रही है कि विधानसभा में आजम खान की सीट पर शिवपाल सिंह यादव को बैठाया जा सकता है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सैफई परिवार के बीच दिखाई दिए एकता का असर अब विधानसभा के भीतर भी दिखाई देने के आसार बन गए हैं। हालांकि पहले भी अखिलेश यादव के साथ शिवपाल यादव के बैठने की चर्चा चल रही थी।

Tags:    

Similar News