भाजपा मे शामिल हुए पूर्व नगर अध्यक्ष- किया गया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य योजना एवं नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली एवं कांग्रेस को बाय-बाय किया।

Update: 2024-02-17 14:49 GMT

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष बाल मुकुंद कसेरा ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

राहुल गांधी के जनपद आगमन के पूर्व पुराने कांग्रेसी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद कसेरा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने की घोषणा की।

ज्ञानपुर के मुखर्जी पार्क में भाजपा द्वारा आयोजित 'विधानसभा मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पहुंचे कसेरा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का ऐलान किया। घोषणा के बाद उनके आवास पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान  कसेरा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य योजना एवं नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली एवं कांग्रेस को बाय-बाय किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ घनश्याम जायसवाल,मोहन मुरारी बरनवाल, गोपाल अग्रवाल, रामचंद्र जायसवाल,गौतम अग्रहरि,रवि जायसवाल व आशुतोष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वार्ता

Tags:    

Similar News