एक्स सीएम का ऐलान- इलेक्शन बाद लूंगा पुलिस व अफसरों से हिसाब

विवादित ऐलान करते हुए कहा है कि 8 महीने बाद राज्य में होने वाले चुनाव के बाद वह पुलिस और अफसरों से हिसाब किताब लेंगे।

Update: 2023-01-22 07:46 GMT

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विवादित ऐलान करते हुए कहा है कि 8 महीने बाद राज्य में होने वाले चुनाव के बाद वह पुलिस और अफसरों से हिसाब किताब लेंगे।

दरअसल मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं‌। जैसे-जैसे इलेक्शन नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस नेताओं की ओर से बयान देने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने निवाड़ी में आयोजित किए गए कार्यक्रम के संबोधित करते हुए अपने विवादित ऐलान में कहा है कि 8 महीने बाद राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इलेक्शन में कांग्रेस सरकार बनने का दावा करते हुए एक्स सीएम ने कहा है कि वह 8 महीने बाद पुलिस और अफसरों से हिसाब किताब लेंगे।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पुलिस और अफसरों पर राज्य की शिवराज सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लोगों की पक्ष धारी करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर नौकरशाही और अधिकारियों के सियासी इस्तेमाल का आरोप भी समय-समय पर दाग दी रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और अधिकारी इस बात को कान खोल कर सुन ले कि 8 महीने बाद कांग्रेस की राज्य में वापसी होते हुए जब सरकार बनेगी तो उनसे हिसाब किताब लिया जाएगा। ध्यान रखें आप सरकारी नौकर है, आपका काम जनता की सेवा करना है, लेकिन राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अफसर भाजपा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सेवा में लगे रहते हैं। जल्द ही इस सब का हिसाब किताब लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News